20 Apr 2024, 16:33:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.81 करोड़ से अधिक हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2020 1:38PM | Updated Date: Oct 14 2020 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से  3.81 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इस महामारी से मरने वालों संख्या बढ़कर 10.86 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में अब तक कोरोना वायरस से 38,130,829 लोग संक्रमित हो चुके है और 1,086,156 लोगों की मौत हुई है।
 
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 215,082 लोगों की मौत हो चुकी है और 78,56,042 लोग संक्रमित हुये हैं। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 63,509 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब  72,39,389 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार  को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल 82,68,76 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 63,01,927 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।
 
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 51.03 लाख से अधिक हो गयी है जबकि करीब 1.50 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.18 लाख से अधिक हो गई है और 22,834 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,141 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,572 लोगों ने जान गंवाई है।
 
स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 8.96 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,204 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,419 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.25 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 33,419 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
वहीं फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 7.98 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 32,982 लोगों की मृत्यु हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 6.94 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,028 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 6.37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,108 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 5.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित है और 29,070 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 4.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,396 लोगों की मौत हुई है।
 
इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.09 लाख से पार हो गयी है और 9,970 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.81 लाख से अधिक हो गई है और 5,577 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 3.65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,246 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक 3.44 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,372 लोगों की मौत हुई है।
 
इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 3.40 लाख से अधिक हो गयी है तथा 12,027 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना के 3.40 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,087 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,957 लोगों की मौत हो चुकी है।  जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 3.35 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,672 लोगों की मौत हुई है।
 
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,601 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,235, बेल्जियम में 10,244, कनाडा में 9,707, बोलीविया में 8,351, नीदरलैंड में 6,689, मिस्र में 6,071, स्वीडन में 5,899, रोमानिया में 5,535, यूक्रेन 5,254, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,410, पोलैंड में 3,101, होंडुरास में 2,528 और पनामा में 2,511 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »