29 Mar 2024, 14:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र : पुलिस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2020 12:35PM | Updated Date: Oct 14 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी सिनाई प्रांत में हुए एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। मिस्र के गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उत्तरी सिनाई के एक पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। आतंकवादी समूह सशस्त्र बलों और पुलिस के खिलाफ अभियान की योजना बना रहे थे।
 
मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा चौकियों की निगरानी करने वाले एक सफेद ट्रक के अंदर दो ‘खतरनाक आतंकवादियों’ को देखा गया। इसी बीच उन आतंकियों ने पुलिस पर हवाई  फायंरिग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मार गिराए गए। उनके पास से दो स्वचालित राइफल, दो विस्फोटक बेल्ट, एक पिस्तौल, गोला बारूद बरामद हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »