18 Apr 2024, 08:46:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत-बंगलादेश को तीव्र विकास के लिए करना होगा आपसी सहयोग : दोरईस्वामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2020 1:54PM | Updated Date: Oct 13 2020 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में भारत के नये उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा है कि अगर दोनों पड़ोसी देश तेजी से विकास के राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपसी सहयोग से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। दोरईस्वामी ने इंडिया हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अच्छे संबंधों के साथ आत्म-विकास की प्रक्रिया के बिना किसी का विकास संभव नहीं है तथा बंगलादेश और भारत इस सिद्धांत से परे नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘बंगलादेश भारत का एक खास सहयोगी रहा है, है और हमेशा रहेगा। दोरईस्वामी ऐसे समय पर बंगलादेश में हैं , जब यह देश अपने ‘राष्ट्रपिता’ बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी मना रहा है। बंगलादेश अगले वर्ष आजादी के 50वां वर्ष मनाएगा। अगले वर्ष भारत-बंगलादेश के बीच के राजनयिक संबंधों के भी 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »