24 Apr 2024, 11:33:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के पहले मंगल यान ने अंतरिक्ष में ली तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 6:02PM | Updated Date: Oct 1 2020 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के पहले मंगल ग्रह के लिए भेजे अंतरिक्ष यान तिआनवेन-1 ने अंतरिक्ष में तस्वीरें ली है। चीन नेशनल स्पेस एजेंसी ने मंगलवार को इन तस्वीरों को जारी किया। एजेंसी के मुताबिक पहली तस्वीरें अंतरिक्ष में उड़ान के दौरान ली गयी थी। इन तस्वीरों में चीन के राष्ट्रीय ध्वज को रोवर के साथ दिखाया है।
 
उल्लेखनीय है कि चीनी मंगल यान तिआनवेन-1 को दक्षिण चीन के हेनान प्रांत के वेनचांग स्­पेस लॉन्­च सेंटर से गत 23 जुलाई को रवाना किया गया था। अंतरिक्ष यान करीब सात महीने बाद फरवरी 2021 में मंगल ग्रह के  गुरुवत्­वाकर्षण वाले इलाके में प्रवेश कर जाएगा। यह अंतरिक्ष यान अपने साथ  एक रोवर ले गया है जो मंगल की सतह पर लैंड करेगा। चीन का दावा है कि इस यान से अनंत अंतरिक्ष में खोज के नए युग की शुरुआत होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »