20 Apr 2024, 18:57:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 12 आतंकवादी ढेर, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 2:58PM | Updated Date: Sep 27 2020 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दो पूर्वी प्रांतों में शनिवार शाम सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 12 आतंकवादी मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता शाहपुर अहमदजई ने बताया कि अफगानिस्तानी वायु सेना ने तालिबान शिविर पर बमबारी की, जिसका इस्तेमाल तालिबान के खुफिया प्रमुख शफी उल्लाह के नियंत्रण और कमान सेंटर के रूप में किया जा रहा था। इस अभियान में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया।

यह हमला प्रांत के बारकी बराक जिले में स्थानीय समयानुसार 04:55 बजे किया गया। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इसमें शफी उल्लाह को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं। पड़ोसी प्रांत गजनी की सरकार ने एक बयान में कहा कि प्रांत में अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने अबू जिले के लांडा खील क्षेत्र में सुरक्षा चौकियों के खिलाफ तालिबान के बड़े हमले को विफल कर दिया। इस दौरान भी छह आतंकवादी मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों में से कोई हताहत नहीं हुआ। इन प्रांतों में हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़  होती रहती है। तालिबान आतंकवादियों ने घटना पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »