29 Mar 2024, 05:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूरे विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9,90,000 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:37PM | Updated Date: Sep 27 2020 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा और शनिवार को इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 990,000 के पार हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 990,738 मरीजों की मौत हो चुकी हैं वहीं अबतक 3.26 करोड़ मरीज संक्रमित हो चुके हैं। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां संक्रमित होने वालों की संख्या 7,065,019 पर पहुंच गयी है और अब तक 2,04,249 लोगों की जान जा चुकी है। 30,000 से अधिक मौतों वाले देशों में ब्राजील और भारत के अलावा मेक्सिको, ब्रिटेन, इटली, पेरू, फ्रांस और स्पेन शामिल हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »