23 Apr 2024, 21:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान की एयर लाइंस चीन के लिए उड़ानें बहाल करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2020 4:52PM | Updated Date: Sep 24 2020 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान एयरलाइंस और ऑल निप्पन एयरवेज ने गुरुवार को एक माह के लंबे अंतराल के बाद चीन के लिए आंशिक रूप से उड़ानें बहाल करने की घोषणा की। कोरोना महामारी के कारण ये उड़ानें निलंबित थी और अब चीन की ओर से प्रतिबंधों में ढील दिये जाने के बाद इसे बहाल किया जा रहा है।

जापान एयरलाइंस ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दो अक्टूबर से सप्ताह में एक बार टोक्यो नारिता और गुआंगझोउ के बीच उड़ानें बहाल की जायेगी। इसके लिए टिकटों के आरक्षण और बिक्री 24 सितंबर से शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी ने अक्टूबर में टोक्यो नारिता और डालियान के बीच प्रति सप्ताह तीन उड़ानें संचालित होगी। 

जेएएल ने यह भी कहा है कि कंपनी का यह शेड्यूल 23 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा और आगे के लिए बाद में घोषणा की जायेगी। दूसरी तरफ एएनए कंपनी ने टोक्यो नरीता से किंगदाओ और गुआंगझोउ के लिए 30 सितंबर से उड़ानें शुरू करने की घोषणा की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »