29 Mar 2024, 05:26:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बस नदी में गिरी - 14 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:16PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबूजा। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के इबोनी प्रांत के इवो में जिले में एक यात्री बस के नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। संघीय सड़क सुरक्षा कोर के प्रांतीय कमांडर स्टेला उचेगबू ने शनिवार को बताया कि हादसा शुक्रवार शाम को उस समय हुआ जब बस चर्च के सदस्यों को लेकर वापस लौट रही थी। उन्होंने कहा कि बस में सवार लोगों की संख्या का पता नहीं चला है और उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक 14 शव बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि बस चालक आगे निकलने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस नदी में गिर गई। प्रांत के पुलिस प्रवक्ता लवथ ओदाह ने बताया कि अभी तक बरामद किए गए शवों में सात पुरुष और सात महिलाएं हैं। ओदाह के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने पांच लोगों को बचाया है और कई अन्य लापता है। उन्होंने कहा कि बचाए गए कुछ लोग बेहोश हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बचावकर्मियों और शवों की तलाश कर रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »