28 Mar 2024, 14:00:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चिली में कोरोना के 30 लाख से अधिक नमूनों की पीसीआर जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:07PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैंटियागो। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित लातिन अमेरिकी देश चिली में कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक 30 लाख से अधिक पॉलिमराइज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच हो चुकी है। चिली के स्वास्थ्य मंत्री इनरिक पेरिस ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की शानदार मेहनत की बदौलत देश में कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 30 लाख से अधिक 30,10,713 पॉलिमराइज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच हो चुकी है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान ही 34 हजार से अधिक 34,822  नमूनों की पीसीआर जांच हुई है। चिली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1848 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 4,44,674 हो गयी है। इस दौरान कोरोना के 55 मरीजों की मौत होने से देश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12,254 हो गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »