28 Mar 2024, 14:16:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरून में आत्मघाती हमले में 6 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2020 12:49PM | Updated Date: Sep 13 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

याऔंडे। कैमरून के सुदूर उत्तर क्षेत्र जेलेवेद में आत्मघाती हमले में कम से कम छह नागरिकों की मौत हो गयी है तथा 10 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की और बताया कि शुक्रवार की देर रात हुए इस हमले में पारंपरिक शासक और उनकी पत्नी की मौत हो गई। स्थानीय पत्रकार डैरो मोहम्मद के अनुसार बोको हरम ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा,  आत्मघाती हमलावर ने पारंपरिक शासक, उनकी पत्नी और दोस्तों के समक्ष बम विस्फोट कर दिया। सौभाग्य से कुछ लोग बच गए। इस घटना में हमलावर की भी मौत हो गयी।"           
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »