29 Mar 2024, 13:55:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने पत्रकारों पर हमलों की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 12:34PM | Updated Date: Sep 12 2020 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पत्रकारों पर बढ़ते हमलों की निंदा की है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘महासचिव दुनिया भर में पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ लगातार बड़ी संख्या मे हो रहे हमलों से स्तब्ध हैं। दुजार्रिक ने कहा कि हाल ही में मेक्सिको के पत्रकार जूलियो वल्दिविया रोड्रिग्ज की हत्या इस बात का उदाहरण है कि अभी भी पत्रकार वैश्विक स्तर पर कितने खतरनाक और कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि महासचिव पत्रकारों पर हुए हमलों की निंदा करते है और संबंधित अधिकारियों का आहृान करते हैं कि वे इस तरह के हमलों की जांच कर इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करें। गुटेरेस ने कहा कि शांति, न्याय, सतत विकास और मानव अधिकारों के लिए प्रेस की आजादी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी लोकतंत्र प्रेस की आजादी के बिना काम नहीं कर सकता, जो कि लोगों और संस्थाओं के बीच विश्वास की नींव है। उन्होंने कहा कि जब मीडियाकर्मियों को निशाना बनाया जाता है, तो पूरे समाज को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »