29 Mar 2024, 14:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना संक्रमण के 5,218 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2020 1:37PM | Updated Date: Sep 10 2020 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 5,218 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,41,007 हो गयी है। रूस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक रूस के 84 क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,218 नये मामले दर्ज किये गये जिनमें से कई लोगों में कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण सामने नहीं आया है।
 
इन नये मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 10,41,007 हो गयी है और प्रतिदिन 0.5 प्रतिशत की दर से मामले बढ़ रहे हैं।  राजधानी मॉस्को में सर्वाधिक 642 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान कोविड-19 के 142 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 18,135 हो गयी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6,409 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। रूस में अब तक 8,56,458 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। रूस में अब तक 3.92 करोड़ नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »