20 Apr 2024, 08:14:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति के काफिले पर हमले में 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 4:47PM | Updated Date: Sep 9 2020 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरतुल्लाह सालेह के काफिले को लक्ष्य बनाकर बुधवार को सड़क किनारे किए गए एक बम  हमले में कम से 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए है। सालेह ने अपने फेसबुक पोस्ट में अपने पुत्र के साथ वहां से बम निरोधक वाहन में सकुशल निकलने की पुष्टि की है।
 
सालेह के प्रवक्ता रजवान मुराद ने कहा - शातिर आतंकवादियों की कोशिश नाकाम रही है और सालेह आज काबुल में बम हमले में बच गए है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता एरियन ने कहा कि विस्फोट से काबुल के एक हिस्से में भीषण आग लग गई है। इस क्षेत्र में खाना बनाने वाली गैस के सिलेंडर बेचने की दुकानें हैं। दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी से इनकार किया है और किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »