24 Apr 2024, 19:18:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंबोडिया में छह महीने बाद खुलेंगी मस्जिदें फोम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2020 12:15AM | Updated Date: Sep 6 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेन्ह। कंबोडिया में सरकार ने 11 सितंबर से देशभर की मस्जिदों को प्रत्येक शुक्रवार को  लोगों के लिए खोलने की घोषणा की है। कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्री माम बुनहेंग ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण कंबोडिया में मार्च महीने से ही मस्जिदें बंद पड़ी हैं। 

बुनहेंग ने वक्तव्य में कहा,‘‘ मस्जिदों में आने वाले लोगों को सख्ती से स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उन्हें मास्क पहनना होगा, मस्जिदों में प्रवेश करने से पहले उनके तापमान की जांच होगी, नियमित रूप से उन्हें अपने हाथों को सैनिटाइज करना होगा और कम से कम डेढ़ मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी।’’   

मस्जिद में नमाज के लिए आने वाले लोगों को प्रार्थना के लिए अपने साथ चटाई लानी होगी। बच्चों और बीमार लोगों को मस्जिदों में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। शुक्रवार की नमाज पढ़ने के लिए 30 मिनट का समय दिया जायेगा। कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 274 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें से 272 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं जबकि दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कंबोडिया दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »