19 Apr 2024, 22:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में कोरोना के 3622 नए मरीज मिले, 134 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2020 4:02PM | Updated Date: Sep 3 2020 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3622 नये मामले सामने आये जबकि 134 और लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा बैठे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1,84,268 हो गया है जबकि मृतकों की संख्या 7750 हो गयी। इसी अवधि में 2084 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,32,055 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। कोरोना ने देश के पूरे 34 प्रांतो को चपेट में ले रखा है। पिछले 24 घंटों में जकार्ता में 1359, ईस्ट जावा में 377, सेंट्रल जावा में 242, वेस्ट जावा में 238 और बाली में 174 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »