20 Apr 2024, 21:40:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु हथियारों को दोगुना करने की तैयारी में जुटा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2020 12:46AM | Updated Date: Sep 3 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन अपने परमाणु हथियारों को दोगुना करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने मंगलवार को इससे जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दशक के अंत तक चीन अपनी परमाणु हथियारों के भंडार को दोगुना कर सकता है। चीन इस दौरान परमाणु वॉरहेड ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों को भी शामिल करेगा। ये मिसाइलें अमेरिका तक मार करने में सक्षम होंगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की न्यूक्लियर ताकत अगले दशक में महत्वपूर्ण रूप से विकसित हो जाएगी। इस दौरान चीन जमीन, हवा और पानी से परमाणु हमला करने के अपने साधनों की संख्या में इजाफा कर लेगा। अगले दशक में चीन के परमाणु युद्धक भंडार कम से कम दोगुने हो जाएंगे क्योंकि चीन अपनी न्यूक्लियर फोर्स का लगातार आधुनिककरण और विस्तार कर रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »