23 Apr 2024, 13:06:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में आठ तालिबानी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 3:33PM | Updated Date: Sep 1 2020 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत फारयाब में अफगानी सेना के हवाई हमले में कम से कम आठ तालिबानी आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। सेना ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में बताया गया कि सोमवार दोपहर फारयाब प्रांत के दावलाबाद जिले में किए गए हवाई हमले में कम से कम आठ तालिबानी आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। इस अभियान के दौरान अफगानिस्तानी सेना ने दो टैंकों को नष्ट कर दिया, जिनका तालिबान बड़े हमलों में उपयोग किया करता था। अभी तक तालिबान ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »