25 Apr 2024, 17:29:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में कार बम विस्फोट में एक महिला की मौत, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 3:22PM | Updated Date: Sep 1 2020 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। उत्तरी इराक में एक सुरक्षा नाके पर एक कार बम विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और तीन सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए है। आधिकारिक सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मीडिया प्रकोष्ठ ने बताया कि घटना की प्राथमिक सूचना के अनुसार किरमुक-तिकरित मार्ग पर मरियम बेक सुरक्षा नाके पर एक वाहन में विस्फोट हुआ है जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन सुरक्षाकर्मी घायल है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »