25 Apr 2024, 04:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में आतंकवादी हमला - तीन सैनिकों की मौत, 4 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 3:38PM | Updated Date: Aug 31 2020 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के जनजातीय बहुल दक्षिण वजीरिस्तान जिले में आतंकवादियों की तलाश में चलाए गए सेना के एक अभियान के दौरान  तीन जवान मारे गए तथा चार अन्य घायल हो गए। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने सोमवार को बताया कि जब सुरक्षा बल दक्षिण वजीरिस्तान में रविवार देर रात तलाश अभियान चला रहे थे उसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने अभियान को विफल करने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की थी।
 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ व्यापक तलाश अभियान शुरू किया था। इस हमले के बाद आतंकियों की तलाश में आस-पास के इलाकों में घेराबंदी कर दी गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »