26 Apr 2024, 03:32:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में कोरोना से एक दिन में 366 मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 1:36PM | Updated Date: Aug 31 2020 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 366 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 120828 पहुंच गई है। ब्राजील सरकार ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि देश में 16158 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3862311 हो गई है। ब्राजील में हाल के दिनों में कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है लेकिन यहां संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश है जहां कोरोना का सर्वाधिक प्रभाव है। आबादी के हिसाब से ब्राजील के सबसे बड़े राज्य साओ पाउलो में कोरोना के 803404 मामले सामने आए हैं और 29978 मरीजों की मौत हुई है। रियो डी जेनेरियो में 223302 संक्रमित मामले और 16027 लोगों की मौत हुई है जबकि कियारा में 214457 मामले तथा 8384 मौतें हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »