19 Apr 2024, 23:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूएई ने इजरायल के बहिष्कार का किया अंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2020 12:20AM | Updated Date: Aug 30 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल ना‘ान ने एक फरमान जारी कर इजरायल के बहिष्कार को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। इस संबंध में नाहयान ने एक फरमान जारी किया है जो दोनों देशों के बीच व्यापार और वित्तीय समझौतों को शुरू करने की अनुमति देता है।
 
अमेरिका के दबाव पर यूएई और इजरायल के बीच 13 अगस्त 2020 को एक शांति समझौता हुआ था। इस समझौते को अब्राहम संधि के नाम से भी जाना जाता है। शनिवार को यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य ‘द्विपक्षीय संबंधों को स्थापित करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग का समर्थन करना है।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »