29 Mar 2024, 14:00:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने आयात पर प्रतिबंध हटाने के ताईवान के फैसले का किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 30 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। ताईवान ने अमेरिका से वस्तुओं के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है जिसका अमेरिका ने स्वागत किया है। ताईवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन ने शुक्रवार को कहा था कि ताईवान अमेरिका से वस्तुओं के आयात पर लगे प्रतिबंध को जल्द ही हटा लेगा। शुरुआत में कृषि उपकरणों पर लागू प्रतिबंधों को हटाया जायेगा। 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागुस ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा,‘‘ हम अमेरिका से वस्तुओं के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाने के ताईवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन के फैसले का स्वागत करते हैं। ताईवान जल्द ही अमेरिका से पोर्क और बीफ के आयात पर लगे प्रतिबंध हो हटायेगा। हम उम्मीद करते हैं कि इस फैसले को जल्द ही लागू किया जायेगा जिससे अमेरिकी किसानों के लिए पूर्वी एशिया के सर्वाधिक महत्वपूर्ण बाजार खुल जायेंगे। ताईवान के लोग भी उच्च गुणवत्ता वाले अमेरिकी उत्पादों का आनंद ले सकेंगे। इससे अमेरिका और ताईवान के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के दरवाजे खुल सकेंगे।’’  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »