19 Apr 2024, 21:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में कोरोना 1943 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 108,403 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 12:20PM | Updated Date: Aug 27 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यरुशलम। इजरायल में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1943 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 108,403 हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट इस महामारी के कारण 16 और मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 875 हो गया। देश में कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों की संख्या 427 से घटकर 404 हो गयी है।
 
देश में इस समय कोविड-19 के 825 मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं यहां 2644 और लोगों के इस संक्रमण से ठीक होने के वाद इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने वाले लोगों की संख्या  86,466 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 21062 सक्रिय मामले हैं।          
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »