29 Mar 2024, 06:22:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टिक-टॉक ने डोनाल्‍ड ट्रंप के आदेश के खिलाफ दायर किया मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 12:17PM | Updated Date: Aug 26 2020 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। चीन के विवादास्पद मोबाइल एप टिक-टॉक ने अपनी कंपनी बाइटडांस के साथ लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने वाले डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के कार्यकारी आदेश के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की घोषणा की है। कंपनी ने इस संबंध में ट्रंप प्रशासन के कार्यकारी आदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टिक-टॉक ने 39 पृष्ठों वाले मुकदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वाणिज्य मंत्री विलबुर रोस और अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय को इस मामले में प्रतिवादी के रूप में सूचीबद्ध किया है। टिक-टॉक के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन ने बिना किसी प्रमाण के उसके खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »