28 Mar 2024, 18:23:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में संदिग्ध आईएस आतंकवादी हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 26 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की में आतंकवादी हमले की योजना बनाने वाले इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आंतकवादी को हिरासत में लिया गया है। डेमिरोरेन समाचार एजेंसी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि खुफिया इकाइयों को मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति ने हमले को योजना बनाने के लिए तुर्की शहर के कुछ घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रेकी की थी।

न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें संदिग्ध व्यक्ति को इस्तांबुल में दो मुख्य पर्यटन स्थलों इस्तिकलाल एवेन्यू और पास के प्रतिष्ठित तकसीम स्क्वायर पर घूमते देखा गया था। बाद में एक ऑपरेशन के तहत संदिग्ध को एक होटल से हिरासत में ले लिया गया। उसके पास से कई तरह के हथियार भी बरामद किया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »