29 Mar 2024, 05:56:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

4 लाख डॉलर से अधिक कमाने वालों के लिए करों में होगी वृद्धि : जॉय बिडेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 4:38PM | Updated Date: Aug 24 2020 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जॉय बिडेन ने कहा है  कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो प्रति वर्ष चार लाख डॉलर से अधिक कमाने वाले नागरिकों के लिए करों में वृद्धि की जाएगी। बिडेन ने कहा - मैं चार लाख डॉलर से अधिक कमाने वाले हर व्यक्ति के लिए कर बढ़ाऊंगा। मैं आपको बताता हूं कि मैं ऐसा क्यों करने जा रहा हूं। यह उस समय के बारे में है जब वे हमारे पास आर्थिक जिम्मेदारी का उचित हिस्सा देना शुरू करते हैं। बहुत अमीरों और निगमों को अपनी कमाई का उचित हिस्सा देना चाहिए। 
 
वास्तविकता यह है कि, एक ट्रिलियन डॉलर के करीब कमाने वाले निगम किसी प्रकार के कर का भुगतान नहीं करते हैं। मैं किसी को दंडित नहीं कर रहा हूँ। यह अपने उचित हिस्से का भुगतान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बारे में है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन अमेरिकी नागरिकों के लिए कोई कर बढ़ाया जाएगा जो उससे (चार लाख डॉलर से) कम प्राप्त करते हैं, श्री बिडेन ने कहा,‘‘इसकी कोई जÞरूरत नहीं होगी।
गौरतलब है कि तीन नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में श्री बिडेन का मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हैं। विभिन्न चुनाव सर्वेक्षणों में श्री बिडेन को श्री ट्रंप से आगे दिखाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद दोनों ही इस चुनाव को जीतने का  हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »