20 Apr 2024, 09:06:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पहाड़ी से नीचे गिरी बस - 17 लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:51PM | Updated Date: Aug 24 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

थिबलीसी। जॉर्जिया के पूर्वी खेवसुरेती पर्वतीय क्षेत्र में एक बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। जॉर्जिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा - मौजूदा जानकारी के अनुसार इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
 
मंत्रालय के मुताबिक एक मिनी बस पूर्वी खेवसुरेती पर्वतीय क्षेत्र में पहाड़ी से टकराने के बाद 80 मीटर ऊंची चोटी से नीचे गिर गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेज गति से चल रही मिनी बस पर्वतीय चोटी से नीचे गिरने से पहले एक कार से टकराई। मिनी बस में अधिकतर महिलाएं थीं। इसके अलावा कनाडा का एक नागरिक भी बस में सवार था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »