29 Mar 2024, 07:08:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान वायु सेना हमले में 10 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 3:29PM | Updated Date: Aug 23 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंदुज। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में रविवार सुबह वायु सेना ने आंतकवादियों के ठिकानों पर हमला किया जिसमें कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए और अन्य पांच घायल हो गए है। उप जिला प्रमुख कुदरातुल्लाह सफी ने कहा खान अबद जिले में पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा बलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है। तालिबानी आंतकवादियों ने जिले के दौकान-ए-अदम खान इलाके में शनिवार को कई सुरक्षा चौकियों को अपने कब्जे में ले लिया।
 
लेकिन देश के वायु सेना ने आज सुबह आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें कम से कम दस आतंकवाद मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने पिछले 12 दिनों में पडोसी तखर प्रांत के  साथ कुंदुज को जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि जब से सुरक्षा बलों ने बंद मार्ग को फिर से खोलने की कोशिश की, तब से ही कुंदुस के पूर्वी हिस्से में खान अबद में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच छिटपुट संघर्ष जारी है। तालिबानी आंतकवादी समूह ने अभी तक इस हमले को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »