17 Apr 2024, 05:00:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन-पाकिस्तान को भारत का दो टूक जवाब, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:30AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के संयुक्त वक्तव्य में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को  सिरे से खारिज करते हुए भारत ने कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और दूसरे देशों को इसमें हस्तक्षेप करने से बाज आना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के संवाद के बाद जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य में जम्मू कश्मीर के संदर्भ के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में आज यहां कहा कि भारत इसे सिरे से खारिज करता है।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और दूसरे देशों को इसमें हस्तक्षेप करने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के बारे में भारत के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है और इस बारे में वह इन दोनों देशों को अपनी चिंताओं से अवगत करा चुका है। भारत का मानना है कि यह गलियारा भारत की जमीन पर है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में यथा स्थिति को बदलने की दूसरे देश की कार्रवाई का विरोध करता है और इस पर रोक लगाने की मांग करता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »