25 Apr 2024, 22:26:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने पहली बार दाऊद इब्राहिम के देश में मौजूद होने की बात स्वीकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:21AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद । पाकिस्तान सरकार ने देश में मौजूद आतंकवादियों की नई सूची जारी की है जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में यहां शनिवार को यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने 88 आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाये हैं।
 
यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से एक सरकारी आदेश में यह स्वीकार किया है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है। रिपोर्ट के अनुसार भारत का मोस्ट वांटेट अपराधी दाऊद इब्राहिम कास्कर पाकिस्तान के कराची में छिपा हुआ है। दाऊद भारत के मुंबई में वर्ष 1993 के बम धमाकों में शामिल था। भारत और अमेरिका ने दाऊद को 2003 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था और साथ ही उसकी सूचना देने वाले को 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर इनाम देने की घोषणा भी की गई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »