19 Apr 2024, 07:09:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने अमेरिका-रूस परमाणु वार्ता में चीन के शामिल होने की मांग हटाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:14AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-रूस के परमाणु वार्ता समझौते को  सुनिश्चित करने के लिए जारी बातचीत में चीन को शामिल किए जाने की मांग को हटा  दिया है। मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने अमेरिकी हथियार नियंत्रण राजदूत मार्शल बिलिंग्सलिया के हवाले से यह जानकारी दी। एक्सियोस के अनुसार रूस के साथ अमेरिका  राजनीतिक समझौता करना चाहता है और फिर चीन पर वार्ता और एक संधि में शामिल होने पर दबाव बनाएगा।

राजदूत मार्शल बिलिंग्सलिया ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘परमाणु वार्ता समझौते को लेकर बातचीत में कुछ बदलाव आया है।’’ एक्सियोस के मुताबिŸक समझौते के लिए बातचीत में यह बदलाव ट्रंप द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कईं बार कहने के बाद आया है और ट्रंप ने अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक परमाणु शिखर सम्मेलन आयोजित करने की भी इच्छा जताई है।

विएना के साथ हथियार नियंत्रण वार्ता को लेकर 17-18 अगस्त को अमेरिकी प्रतिनिधि दल की अगुवाई करने वाले  बिलिंग्सलिया ने कहा कि उन्होंने रूस को समझौते के लिए अमेरिका की शर्तों से अवगत करा दिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस समझौते को लेकर गेंद अब रूस के पाले में है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »