25 Apr 2024, 22:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने नई एके -12 कलाशनिकोव असॉल्ट राइफल का शुरू किया निर्यात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 5:35PM | Updated Date: Aug 20 2020 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस की हथियार निर्माता कंपनी कलाशनिकोव ने नई एके-12 असॉल्ट राइफल का निर्यात पड़ोसी मुल्कों में शुरू कर दिया है। कंपनी के महानिदेशक दमित्री तरासोव ने एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा - इस राइफल का उपयोग सुरक्षा एजेंसियों के लिए किए जाने (रक्षा मंत्रालय के अलावा) के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा हमने निकटवर्ती देशों में इसकी आपूर्ति शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी  ने पहले ही 2020 में रूसी रक्षा मंत्रालय को की जाने वाली आपूर्ति के लक्ष्य को  हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा, इजेस्क तथा कलाशनिकोव कन्सर्न स्थित हमारे मुख्य उत्पादन स्थल में रक्षा मंत्रालय के 2021 के आदेश के तहत काम शुरू हो चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »