29 Mar 2024, 12:13:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इतिहास में पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लहराएगा भारत का तिरंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:20AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे। लेकिन केवल भारत में ही नहीं, हमारे देश की स्वतंत्रता का जश्न अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी देखने को मिलेगा। अमेरिका में प्रवासियों के एक समूह ने एलान किया कि टाइम्स स्क्वायर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब तिरंगा न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित जगह पर लहराएगा।
 
न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और Connecticut के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA) ने एक बयान में कहा कि वह 15 अगस्त 2020 को भारत के स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार ध्वजारोहण कार्यक्रम करके इतिहास बनाने जा रहा है संगठन ने कहा कि यह पहली बार होगा कि भारत का तिरंगा अपनी पूरी शोभा के साथ इस प्रतिष्ठित जगह पर फहराया जाएगा। इसके साथ कहा गया है कि न्यूयॉर्क में भारत के काउंसल जनरल रणधीर जयसवाल कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।
 
FIA ने कहा कि इस साल के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ एंपायर स्टेट बिल्डिंग को तिरंगे के रंग (नारंगी, हरा और सफेद) में रोशन करने की सालाना परंपरा भी होगी। एंपायर स्टेट बिल्डिंग को रोशन करने का कार्यक्रम 14 अगस्त को होगा संगठन ने कहा कि टाइम्स स्क्वायर का ध्वजारोहण कार्यक्रम भारतीय-अमेरिकी समाज की बढ़ती देशभक्ति को दिखाता है और यह FIA को सही सम्मान है जो अपने स्वर्ण जयंती साल को मना रहा है।
 
इससे पहले, बीते 5 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर राम मंदिर का मॉडल और राम की तस्वीर हाई रिजोल्यूशन वाली एलईडी स्क्रीन पर दिखाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन किया था। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में यह कार्यक्रम किया गया। टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भगवान राम और मंदिर के मॉडल के अलावा भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी डिस्प्ले हो रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »