20 Apr 2024, 07:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने कमला हैरिस की नागरिकता और योग्यता को लेकर उठाये सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 5:00PM | Updated Date: Aug 14 2020 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की उम्मीदवार कमला हैरिस की नागरिकता और योग्यता को लेकर सवाल उठाये हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने  गुरुवार को सीनेटर एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के जन्मस्थान और योग्यता को लेकर सवाल उठाने के अलावा पूर्व उप राष्ट्रपति एवं अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी निशाना साधा।
 
राष्ट्रपति ने मीडिया को संबोधित करने के दौरान चैपमैन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन ईस्टमैन के एक लेख का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि क्या हैरिस राष्ट्रपति और उपराष्टपति के रूप में चुने जाने के लिए अयोग्य हो सकती हैं। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि उन्हें हैरिस की अयोग्यता को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
 
हैरिस का जन्म अमेरिका में कैलिफोर्निया के ओकलैंड में हुआ था। उनके पिता जमैका के और मां भारत की हैं। वह अमेरिकी संविधान के अनुसार देश के उपराष्ट्रपति या राष्ट्रपति बनने की योग्यता को पूरा करती हैं। ट्रंप ने इससे पहले अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बराक ओबामा की योग्यता पर भी इसी तरह से सवाल खड़े किये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »