29 Mar 2024, 20:13:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्‍तान में भारी बारिश का कहर - 64 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 3:45PM | Updated Date: Aug 10 2020 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्‍तान में भारी बारिश के कारण 64 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार - एनडीएमए द्वारा रविवार रात जारी की गई एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि देश के उत्तर से दक्षिण तक के क्षेत्रों में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में मारे गए लोगों में करीब 19 बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं।
 
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत इससे सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस क्षेत्र में बारिश और बाढ़ के कारण 25 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दक्षिणी सिंध में 12 तथा दक्षिण-पश्चिमी बलूसिस्तान में और पंजाब प्रांत में क्रमशः आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं गिलगित बालटिस्तान में कम से कम 10 लोगों की जान गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »