29 Mar 2024, 19:05:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में नई समावेशी सरकार की जरूरत: तालिबान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:24AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। तालिबान ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान में नई समावेशी सरकार की जरूरत है जो देश की आजादी की प्रतीक हो। तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने फोन पर दिए साक्षात्कार में यह बात कही। शाहीन ने यह पूछे जाने पर कि क्या निकट भविष्य में तालिबान आधिकारिक तौर पर अफगान सरकार का हिस्सा बन सकता है।
 
उन्होंने कहा,‘‘अंतरा-अफगान बातचीत शुरू होने के बाद दोनों पक्ष भविष्य के राजनीतिक रोड मैप पर चर्चा करेंगे और इसलिए एक नई सरकार की जरूरत है। शांति समझौते में भी इसका उल्लेख है, एक नई इस्लामिक सरकार, जिसमें सभी अफगान शामिल होंगे। यह एक समावेशी इस्लामिक सरकार होगी और इसमें सभी अफगानी भाग लेंगे ताकि किसी को भी कोई कमी महसूस न हो। देश को एक नई सरकार की जरूरत होगी, जो स्वतंत्रता का प्रतीक हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »