26 Apr 2024, 04:33:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान हवाई हमले में चार आतंकवादी मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 2:04PM | Updated Date: Aug 5 2020 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैमाना। अफगानिस्तान के उत्तरी फरयाब प्रांत में दौलत अबाद जिले में तालिबानी आतंकवादियों के ठिकाने पर हवाई हमले में चार आंतकवादी मारे गए हैं। उत्तरी क्षेत्र में सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालिबान आतंकवादियों का एक समूह मंगलवार को प्रतिबंधित दौलत अबाद जिले के शाशपर इलाके में अफगानिस्तान सेना की चौकियों पर हमला करने के लिए एकत्रित हुए थे लेकिन वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने कल अपराह्न आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला कर दिया जिसमें चार आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। रेजाई ने कहा कि तालिबानी स्थानीय कमांडर मौलवी शफी भी हवाई हमले में मारा गया है। तालिबानी आंतकवादियों की ओर से कोई टिप्पणी अभी तक नहीं आयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »