26 Apr 2024, 01:29:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 2:24PM | Updated Date: Aug 1 2020 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जलालाबाद। अफगानिस्तान में पूर्वी नांगरहार प्रांत के कोजकुनार जिले में शुक्रवार देर रात बाढ़ के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अयातुल्ला खोग्यानी ने शनिवार को बताया कि भारी बाढ़ के बाद कोजकुनार जिले के कलाटाक गांव में कई मकान बह गये जिसमें एक महिला और 12 बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बाढ़ के कारण चार अन्य बच्चे लापता हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि लापता लोगों को खोजने और प्रभावित परिवारों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए बचाव अभियान जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »