28 Mar 2024, 23:58:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के बाद अब न्यूजीलैंड ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:33AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के बाद न्यूजीलैंड ने भी हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित करने का फैसला लिया है। विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा, न्यूजीलैंड को अब यह भरोसा नहीं है कि हांगकांग की आपराधिक न्याय प्रणाली चीन के दबाव से पूरी तरह मुक्त है। उन्होंने कहा, यदि चीन आगे चलकर ‘एक देश, दो सिस्टम’ के नियम का पालन करता है तब हम इस बारे में विचार करेंगे।

पीटर्स ने कहा, हम अब सैन्य उपकरण और तकनीकी उत्पाद हांगकांग को उन्हीं नियमों और दामों पर निर्यात करेंगे जैसे चीन के साथ करते हैं। हम हांगकांग के साथ अपने संबंधों पर पुन: विचार करेंगे। अमेरिका पहले ही हांगकांग को मिलने वाली विशेष सहायता बंद कर चुका है। अर्द्ध स्वायत्त क्षेत्र में चीन द्वारा नए सुरक्षा कानून को लागू करने के बाद ‘फाइव आइज’ समूह के आखिरी सदस्य ने यह फैसला किया है। 

इससे पहले समूह के दूसरे सदस्य देश ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित कर चुके हैं। जबकि अमेरिका पहले ही हांगकांग का विशेष दर्जा खत्म कर चुका है। चीन न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और अतीत में वह अक्सर प्रत्यक्ष राजनीतिक टकराव से बचता रहा है। चीन हर साल अरबों डॉलर के कृषि सामान न्यूजीलैंड से खरीदता है। इसमें दूध पाउडर प्रमुख है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »