25 Apr 2024, 03:55:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना वायरस के 6428 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 3:03PM | Updated Date: Jul 16 2020 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 6428 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसके साथ ही इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 752797 हो गयी है। रूस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने कहा,‘‘ देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 6428 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1549 मरीजों में इसके लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। ’’देश में अब इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 752797 हो गयी है। 
 
केंद्र ने बताया कि नये मामलों में सबसे अधिक 531 मामले मॉस्को में दर्ज किये गये हैं। इसके बाद स्वेरड्लोवस्क में 349 और सेंट पीटर्सबर्ग में 256 मामले दर्ज किये गये हैं। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी से 167 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद इस जानलेवा विषाणु से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 11937 हो गयी है। इस दौरान  देश में 8443 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। इसके साथ ही इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 531692 हो गयी है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »