20 Apr 2024, 18:04:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 1:21PM | Updated Date: Jul 12 2020 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बागलान में तालिबान आतंकवादियों के साथ झड़प में सुरक्षा बलों के कम से कम चार सदस्यों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। टोलो न्यूज ने रविवार को बताया कि आतंकवादियों ने बागलान और समंगन प्रांतों के बीच राजमार्ग पर चश्मे शीर और और बाग-ए-शामल इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमला किया। सूत्रों ने बताया कि राजमार्ग को कई घंटों तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया और सुरक्षा बलों के चार वाहन भी संघर्ष में क्षतिग्रस्त हो गये। एक सैन्य कमांडर के अनुसार, संघर्ष के दौरान तालिबानी आतंकवादी भी हताहत हुए हैं हालांकि तालिबान ने अब तक घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »