29 Mar 2024, 00:22:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से अब तक 5.60 लाख लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2020 11:53AM | Updated Date: Jul 11 2020 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर दिनोंदिन  बढ़ता ही जा रहा है और इसके कारण दुनियाभर में अब तक लगभग 5.60 लाख लोगों  की मौत हो चुकी है तथा 1.25 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। कोविड-19 के  मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान  पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका  पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।
 
अमेरिका की जॉन  हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के  विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर  से जारी किये गये आंकड़ों के  अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,24,65,633  हो गयी है  जबकि  5,59,568 लोगों ने जान गंवाई है। विश्व  महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 3183573  लोग  संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,34089  लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में  अब तक 1800827 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 70398  लोगों की मौत हो  चुकी है।
 
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 27114 नये मामले सामने आये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 820916 हो  गई है। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 519 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों  की संख्या बढ़कर 22123 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 2,83407 सक्रिय  मामले हैं और अब तक 515386 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
 
रूस  कोविड-19 के मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक  712863 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11000 लोगों ने जान गंवाई है। पेरु में  लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में पांचवें नम्बर पर पहुंच  गया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,19646 हो गई तथा 11,500 लोगों की मौत  हो चुकी है। संक्रमण के मामले में चिली विश्व में छठे स्थान पर आ गया हैं।  यहां अब तक कोरोना वायरस से 3,09,274 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की  संख्या 6781 है।
 
ब्रिटेन संक्रमण के मामले में सातवें नंबर पर आ गया है।  यहां अब तक इस महामारी से 2,89,678 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,735 लोगों  की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में मेक्सिको स्पेन से आगे  निकल कर आठवें स्थान पर आ गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 2,89,174  पहुंच गई है और अब तक इस वायरस से 34191  लोगों की मौत हुई है। वहीं स्पेन  में कोरोना संक्रमितों की संख्या 253,908 है जबकि 28,403 लोगों की मौत हो  चुकी है।
 
कोरोना वायरस से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में दसवें स्थान पर है  यहां संक्रमितों की संख्या 2,52720  हो गई है और 12,447 लोगों की इसके कारण  मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना से 2,52687 लोग संक्रमित हुए हैं तथा  3860  लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी  देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,43599 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5058 लोगों की मौत हो  चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,42,639  लोग संक्रमित हुए हैं त था 34,938 लोगों की मौत हुई है। 
 
सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 226486 लोग प्रभावित हुए हैं तथा  2151  लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या  2,10,965 हो गयी है और 5323 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना  संक्रमितों की संख्या 208,015 हैं और 30007 लोगों की मौत हो चुकी है।  जर्मनी में 1,99,332 लोग संक्रमित हुए हैं और 9063 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में 178443 लोग कोरोना की चपेट में  आए हैं जबकि 2275 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
 
वैश्विक  महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,992 लोग संक्रमित हुए हैं और  4,641 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9781, कनाडा  में 8811 , नीदरलैंड में 6155, स्वीडन में 5525, इक्वाडोर में 4939 , मिस्र  3702, इंडोनेशिया 3469, इराक 2960, स्विट्जरलैंड में 1966, आयरलैंड में  1744, पुर्तगाल में 1646 और अर्जेटीना में 1774 लोगों की मौत हुई है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »