19 Apr 2024, 12:36:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में गोलीबारी में चार की मौत, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2020 1:33PM | Updated Date: Jul 4 2020 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस के द्वीपीय प्रांत बासिलान में गोलीबारी में एक सैनिक सहित चार लोगों की मौत हो गयी और इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गये। सेना के प्रवक्ता मेजर अर्विन एंसिनास ने शनिवार को बताया कि बासिलान के टिपो-टिपो शहर के पास एक गांव में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई गोलीबारी में एक सैनिक, दो लड़ाकों और एक नागरिक की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या का पता नहीं चल सका है। संयुक्त कार्य बल बासिलान (जेटीएफबी) ने एक अलग रिपोर्ट में कहा कि गोलीबारी एक सैन्य टुकड़ी से लगभग 120 मीटर दूर हुई।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव के चौकीदारों ने करीम मैनिसन के नेतृत्व में हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध फरार हो गये। जेटीएफबी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार, सैनिक मार्क एंटनी मोंटे और करीब की आपसी रंजिश के कारण इस हमले को अंजाम दिया गया। इस घटना में दो लड़ाके भी मारे गये। पुलिस और सैन्य बल अब करीम तथा गोलीबारी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »