29 Mar 2024, 20:49:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान संशोधन पर पुतिन को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 6:43PM | Updated Date: Jul 2 2020 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रीय संविधान में संशोधन पर सफल मतदान के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गुरुवार को बधाई दी। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया,‘‘आज सर्वपुतिन और मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। मोदी ने रूसी संविधान के संशोधनों को मंजूरी देने पर पूरे देश में मतदान के सफल आयोजन पर पुतिन को बधाई दी।’’ 
 
क्रेमलिन के मुताबिक सर्वपुतिन एवं मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय संगठन भी शामिल हैं। दोनों नेताओं के बीच वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने एवं एहतियातों को लेकर भी चर्चा हुयी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि ताजिकिस्तान, अजरबैजान, कजाकस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं ने भी पुतिन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान कोरोना को लेकर भी चर्चा की गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »