25 Apr 2024, 03:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथोपिया में मशहूर गायक की मौत के बाद प्रदर्शन में 81 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 6:08PM | Updated Date: Jul 2 2020 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदीस अबाबा। इथोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में मशहूर गायक की मौत के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 81 लोगों की हिंसा में जान चली गयी। ओरोमिया के पुलिस प्रमुख अरार्सा मेरदासा ने बुधवार को स्थानीय मीडिया को बताया कि हिंसक प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों में प्रदर्शनकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। एक गायक हचालू हुंदेसा जो देश के ओरोमो जातीय समूह के अधिकारों पर प्रदर्शनकारियों का ध्यान आकर्षित कर रहा था और विरोध प्रदर्शन में अपने लोकप्रिय गीत से प्रदर्शनकारियों की हौसला आफजाई कर रहा था।
 
वह वर्ष 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री के पतन के कारणों को बता रहा था। उसकी सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
गायक हुंदेसा की मौत के बाद राजधानी अदीस अबाबा और ओरोमिया में ओरोमा लोगों का जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रशासन ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के प्रसार को रोकने के लिए देश में विभिन्न हिस्सों मेंं इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »