28 Mar 2024, 16:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द. कोरिया ने कोरोना मरीजों के उपचार में शुरू किया रेमडिसिविर का प्रयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 5:59PM | Updated Date: Jul 2 2020 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। दक्षिण कोरिया ने इबोला के मरीजों को दी  जाने वाली पारंपरिक संक्रमण निरोधक दवा  रेमडिसिविर का इस्तेमाल वैश्विक महामारी कोरोना वायरस(कोविड19) के दो रोगियों पर किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(केसीडीसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केसीडीसी  के मुताबिक खाद्य एवं औषधि संरक्षण मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के उपचार  में रेमडिसिविर  के इस्तेमाल के लिए जून की शुरुआत में आपात निर्णय लिया था। योनहाप न्यूज एजेंसी ने केसीडीसी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि रेमडिसिविर का इस्तेमाल उन रोगियों पर किया गया , जिन्हें ऑक्सीजन उपचार की  जरुरत थी।
 
अमेरिका के गिलियड साइंस की ओर से विकसित रेमडिसिविर का इस्तेमाल प्रारंभ  में हेपेटाइटिस सी के उपचार में किया गया था, लेकिन बाद में इसका इबोला,  सार्स और मार्स के रोग में भी उपयोग किया जाने लगा। कोरोना की महामारी के  बाद रेमडिसिविर का प्रयोग इसके उपचार में किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »