28 Mar 2024, 22:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में पुनर्वास केन्द्र पर हमला, 24 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 11:46AM | Updated Date: Jul 2 2020 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में गुआनाजुआतो प्रांत के इरापुआतो शहर में कुछ सशस्त्र हमलावरों ने बुधवार को एक पुनर्वास केन्द्र पर हमला कर कम से कम 24 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि किसी को अगवा नहीं किया गया है और हमलावरों का मकसद अधिक से अधिक लोगों को मारना था। संघीय सरकार के अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि की है। गुआनाजुआतो प्रांत के गवर्नर ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस घातक हमले के पीछे मादक पदार्थों के तस्करों का हाथ था। एक महीने के दौरान इरापुआतो में इस तरह का यह दूसरा हमला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »