29 Mar 2024, 20:15:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों ने 14 आतंकियों को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 10:22PM | Updated Date: Jul 1 2020 10:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में 14 आतंकियों को मार गिराया जबकि तीन अन्य घायल हो गये। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। टोलो न्यूज ने मंत्रालय के हवाले से कहा,‘‘ अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (एएनडीएसएफ) ने गजनी प्रांत के अंडार जिले में तालिबान के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 14 आतंकवादियों को मार गिराया। ’’ बयान में कहा गया कि हमले में एएनडीएसएफ का कोई जवान घायल नहीं हुआ। तालिबानी आतंकवादी क्षेत्र को अपने कब्जे में लेने के लिये प्रयासरत है जिस कारण अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में छिटपुट हिंसा और झड़पे हो रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »