25 Apr 2024, 10:05:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 5:39PM | Updated Date: Jun 19 2020 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुक्रवार  को अर्द्धसैनिक बल के वाहन के पास विस्फोट से कम से कम तीन लोगों की मौत हो  गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक विस्फोट की घटना गोटकी शहर के घोटा मार्केट इलाके में अर्द्धसैनिक  बल ‘रेंजर’ के वाहन के समीप हुई। मृतकों में दो सुरक्षा कर्मी और एक  नागरिक हैं।
 
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि सुरक्षाकर्मी बाजार के समीप  अपना वाहन खड़ा करने के बाद अपनी ड्यूटी में लगे थे, तभी यह विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि एक मोटरसाइकिल में शक्तिशाली विस्फोटक  लगाकर रखा गया था और यह रिमोट कंट्रोल डिवाइस से जुड़ा था। फिलहाल किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »