24 Apr 2024, 11:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के साथ संबंधों को पूरी तरह से समाप्त करने का विकल्प मौजूद : ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 11:39AM | Updated Date: Jun 19 2020 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उनके पास चीन के साथ संबंधों को पूरी तरह से समाप्त करने का विकल्प मौजूद है। ट्रम्प ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वक्तव्य जारी कर यह बात कही। इससे एक दिन पहले अमेरिका के व्यापारिक प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर ने कहा था कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ कम करना संभव नहीं है।


ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर की कोई गलती नहीं है। शायद मैंने ही अपने बयान को स्पष्ट नहीं किया, लेकिन अमेरिका के पास विभिन्न परिस्थितियों के तहत निश्चित रूप से चीन के साथ पूरी तरह से संबंधों को खत्म करने का रणनीतिक विकल्प मौजूद है।’’ लाइटहाइजर ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस में कहा था कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ कम नहीं किया जा सकता।


इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि चीन के शीर्ष राजनयिक ने अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते के पहले चरण के तहत बीजिंग के दायित्वों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को चीन पर वीगर मुसलमानों को प्रताड़ति करने का आरोप लगाते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने वाले एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे। चीन ने इसके बाद अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »